{"_id":"582f5d3b4f1c1b5936901642","slug":"palhera-me-baal-vivah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्हैड़ा में रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्हैड़ा में रुकवाया बाल विवाह
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हैड़ा गांव में गुपचुप तरीके से कराए जा रहे बाल विवाह को पुलिस ने रुकवा दिया। काफी हंगामे के बाद हुई पंचायत में परिजनों ने लिखकर दिया कि वे बच्ची का निकाह नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस चेतावनी देकर लौट गई।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा निवासी एक व्यक्ति दौराला स्थित फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को उसकी तीसरे नंबर की 14 वर्षीय बेटी की शादी थी। शाम को बारात आनी थी। घर में निकाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गांव से किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बालविवाह की सूचना दे दी। कुछ ही देर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर, रोहित गोयल, ज्योति आदि पल्लवपुरम पुलिस को लेकर पहुंच गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार के साथ अन्य लोगों की पंचायत बैठ गई। पुलिस की चेतावनी के बाद परिवार के लोगों ने लिखकर दिया कि लड़की के बालिग होने तक वे उसकी शादी नहीं करेंगे। एसओ आरसी पंत ने सख्त हिदायत दी कि अगर चोरी छिपे निकाह कराने का प्रयास किया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
‘मेरी मर्जी से हो रही शादी’
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी से बात की, तो उसने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। शादी उसकी मर्जी से हो रही है, वह बालिग है। जब किशोरी से प्रमाण मांगा, तो उसने चुप्पी साध ली। परिजन भी कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि चार दिन ही इन्होंने बड़ी बेटी की शादी की थी। तब भी कहा था कि लड़की बालिग है, लेकिन वह भी नाबालिग ही लग रही थी।