{"_id":"5ce84f21bdec2207476e3616","slug":"pakistan-s-objectionable-message-came-from-a-businessman-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: व्हाट्सएप नंबर पर आया पाकिस्तान से आपत्तिजनक मैसेज, व्यापारी में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: व्हाट्सएप नंबर पर आया पाकिस्तान से आपत्तिजनक मैसेज, व्यापारी में दहशत
Sat, 25 May 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी प्रकरण में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंच नहीं पाई कि अब गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी युवा किराना व्यापारी के व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से खुद को पाकिस्तानी बताते हुए आपत्तिजनक मैसेज भेजा है। इस मामले में पीड़ित युवक की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी किरयाना व्यापारी शाकिर ने बताया कि एक मई 2019 को अनजान नंबर से उनके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ मेसेज आए। जिसमें मैसेज करने वाले ने अपने आप को पाकिस्तानी बताया और लिखा कि हम आपके यहां टेरेरिस्ट आर्गेनाइजेशन कैंप लगाना चाहते हैं, क्या आप हमारा साथ दोगे। शाकिर का कहना है कि उस समय उसने टेरेरिस्ट की जगह टूरिस्ट लिखा हुए समझ लिया और इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को उसने मैसेज को देखा तो उसमें टेरेरिस्ट लिखा होने का पता चला। उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया तो पता चला कि यह उनके किसी परिचित या रिश्तेदार का नंबर नहीं है। जिस नंबर से मेसेज भेजा गया है, वह 37 से शुरू होने के कारण विदेशी लग रहा है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
पांच माह पहले मौलाना के फोन पर आई थी पाकिस्तानी कॉल
शामली में करीब पांच माह पहले जनवरी माह में जमीयत उलेमा हिंद के सदर मौलाना साजिद को अनजान नंबर से कॉल आई थी। जिस नंबर से कॉल आई थी, उस नंबर को पाकिस्तान का होने की संभावना जताई थी। कॉल करने वाले फोन पर मौलाना साजिद से कहा था कि उन्हें सब्जी के नाम गिनाते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह का सामान कुछ दिनों के लिए रखना है, इसके लिए वह स्थान उपलब्ध करा दे। जब मौलाना ने समझा कि कोई उनसे कोड वर्ड में बात कर रहा है तो उन्होंने उनका विरोध किया तो कॉल करने वाले ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मौलाना ने इस मामले की जानकारी उसी समय पुलिस अधिकारियों को दी थी, लेकिन अभी तक कॉल करने के वाले के बारे में पता नहीं चल सका है, यहां तक कि कॉल कहां से आई थी, यह भी पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/