फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painful Incident : Death of two people

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरे ने भी तोड़ा दम

Mon, 22 Jan 2018 07:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
Painful Incident : Death of two people
हादसे में मौत

यूपी के सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन की चपेट में आकर घायल अज्ञात युवक ने भी दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली के गांव दाबकी गुर्जर निवासी राजेंद्र (50 वर्ष) पुत्र कृष्ण अपनी बाइक द्वारा सहारनपुर की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव लौटते समय चिलकाना रोड पर साइफन पुलिया से पहले ही तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। जबकि राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : पुलिसकर्मियों की लापरवाही से गई दो लोगों की जान, पिता बोले- यह हत्या का मामला, दर्ज हो केस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र में 18 जनवरी को कचहरी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लगभग 35 वर्षीय युवक घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 जनवरी से ही घायल कर उपचार चल रहा था। वह बेहोशी की ही हालत में रहा। जिस कारण उसका पता नहीं चल सका। अस्पताल में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed