दर्दनाक: मेरठ में जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, बिटौड़े में घुसकर खुद को लगा ली थी आग, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा
Elderly Woman died in Meerut: मेरठ के सैनी गांव में एक बुजुर्ग महिला ने बिटौड़े में घुसकर खुद को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीण महिला को बचाने पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पढ़ें क्या है पूरी घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एनएच - 34 पर स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिलाने घर से कुछ दूरी पर बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंचौली थाना क्षेत्र स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिला केला देवी(78) पोते सुमित के साथ रह रही थी। पोते सुमित की मृतश्रित में सरकारी नौकरी है। लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे केला देवी घर से कुछ दूरी पर रखे अपने बिटौड़े के पास पहुंचीं।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: मौसम में उतार चढ़ाव जारी, दिन गर्म हुआ तो तीन डिग्री चढ़ गया पारा, AQI भी घटा
लोगों की मानें तो महिला ने बिटौड़े के साथ ही खुद को आग लगा ली। आसपास के बिटौड़े भी जलने लगे। आग लगते देख आसपास के लोग पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग महिला को जलते देखा। महिला बुरी तरह तड़प रही थी। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना अग्निशमन दल और पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने भी पानी से आग बुझाना शुरू किया।
किसी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक जलकर मौत हो चुकी थी। इंचौली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ममता बैनर्जी का पुतला फूंकने से रोका तो पुलिस से अभद्रता, दरोगा की कैप उछाली, दिखाई चूड़ियां
बेटे की चार साल पहले मौत
परिजनों के मुताबिक केल देवी के पति मोहर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले बागपत में असलहा बाबू पोस्ट पर तैनात जिले सिंह की बीमारी के चलती मौत हो गई। अब परिवार में केला देवी पोते सुमित व उसके परिवार के साथ रह रही थी। बताया ये भी जा रहा ही कि केला देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।