फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather News: day got hotter and the temperature rise by three degree

Meerut Weather News: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दिन गर्म हुआ तो तीन डिग्री चढ़ गया पारा, AQI भी घटा

Mon, 21 Apr 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

तेज आंधी और गरज के साथ आई बारिश ने मौसम को बदल दिया है। शुक्रवार रात को आंधी और तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर यूनिपोल भी गिरे नजर आए।

विज्ञापन
Meerut Weather News: day got hotter and the temperature rise by three degree
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद दिन के तापमान में तीन डिग्री के करीब बढ़ोतरी हुई है। रविवार के दिन हवा की गति कम रहने से मौसम गर्म दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक-दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार कम होने के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम गर्म रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल की कृषि विवि मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

इसके अलावा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर 136, जयभीमनगर 94, पल्लवपुरम 86, बेगमपुल 108 और दिल्ली रोड 90 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया। बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed