फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Padmavati : fir on five crore rupee on sanjay leela bhansali head

संजय भंसाली के सिर पर 5 करोड़ का इनाम रखने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 18 Nov 2017 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Padmavati : fir on five crore rupee on sanjay leela bhansali head
एसएसपी मंजिल सैनी और ठाकुर अशोक सोम

मेरठ। फिल्म पद्मावती को लेकर अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अभिषेक सोम की धमकी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि इतनी बड़ी धनराशि वह कहां से लाएंगे? इस पर अभिषेक सोम ने कहा कि मैं ठाकुर चौबीसी से हूं। यहां की चौबीसी के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षत्रिय समाज उनके साथ और हमारे संगठन में यह निर्णय हुआ है। ऐसे में पूरा क्षत्रिय समाज एकजुट है और इस धनराशि को एकत्र करेगा। सोम ने कहा कि क्षत्रियों के लिए अपनी आन-बान-शान के लिए पांच करोड़ रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है। अभिषेक का खेती का काम है।
विज्ञापन


अभिषेक सोम ने फोन पर बातचीत में बताया कि रानी पद्मावती हमारे गौरव, स्वाभिमान और क्षत्रिय मान्यताओं से जुड़ी हैं। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फिल्म को काल्पनिक कथा से तैयार कर रानी पद्मावती का अपमान किया है। इसलिए इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। सोम ने कहा कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को देश छोड़ना होगा। क्याेंकि यदि वह देश में रहे तो कोई भी ताकत, कितनी भी फोर्स लगा लें या मोदी खुद ही उनका बचाव करें, नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दीपिका-संजय भंसाली की गर्दन कलम करने पर पांच करोड़ ईनाम

Padmavati : fir on five crore rupee on sanjay leela bhansali head
फिल्म पद्मावती

अभिषेक सोम ने कहा कि क्षत्रियों का अपनी आन, बान और शान के लिए जीवन तक न्योछावर करने का इतिहास है। पद्मावती फिल्म भी हमारी आन बान और शान को ठेस पहुंचा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में जिस तरह रानी पद्मावती को दिखाया गया है, उससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है।

सूर्पणखा जैसा हाल कर देंगे
अभिषेक सोम ने कहा कि क्षत्रिय महिलाओं पर हाथ नहीं उठाते। लेकिन यह मामला अलग है। यदि इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगायी गई तो दीपिका का सूर्पणखा जैसा हाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि विवादित बयान देने वाले अभिषेक सोम के खिलाफ पुलिस की तरफ से मेडिकल थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शास्त्रीनगर में रहता है। इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed