मेरठ: डेयरी संचालकों की मनमानी, मुख्य सड़क पर धान की पुआल की थ्रेसिंग, राहगीर परेशान
- पालिका ने पूर्व में सड़क पर धान की पुआल की थ्रेसिंग करने वालों पर जुर्माने का किया था प्रावधान
- पुलिस व पालिका कर्मियों ने कई बार धान की पुआल की थ्रेसिंग करते पकडा, चेतावनी देकर छोडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं दूसरी तरफ डेयरी संचालकों के द्वारा सड़क पर धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी कर थ्रेसिंग करते हैं। इससे मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता हैं। पालिका के द्वारा इस तरह से सड़क पर थ्रेसिंग करने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही थी।
बेगम समरू की राजधानी सरधना नगर की साफ सफाई व्यवस्था पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बावजूद भी पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। जिसका सबसे बडा कारण नगर में कुछ डेयरी संचालकों की मनमानी माना जा रहा है।
पालिका के द्वारा पूर्व में नाली व नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक व सड़क पर धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी कर थ्रेसिंग करने वालों पर भी जुर्माना लगाने की बात कही थी। नाली व नालों में गोबर बहाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया लेकिन वसूली अभी तक नहीं हो सकी।
कुछ डेयरी संचालक अभी भी सड़क पर ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी करके जहां एक तरफ मार्ग अवरूध कर रहे हैं, वहीं धान की पुआल की थ्रेसिंग से मार्ग से होकर निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरधना नगर में नंगला आर्डर रोड, कालंद रोड, सरधना झिटकरी मार्ग पर धान की पुआल की थ्रेसिंग के कारण मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती हैं।
पूर्व में पालिकाकर्मी व पुलिस के द्वारा थ्रेसिंग करने वाले डेयरी संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस समस्या की तरफ भी पालिका व तहसील अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, इस संबध में पालिका कर्मचाररियों को निर्देशित किया जाएगा -एसडीएम/कार्यकारी ईओ अमित कुमार भारतीय