फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pabji is running even after the ban

पाबंदी के बाद भी चल रहा गेमिंग एप पबजी

Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pabji is running even after the ban
पाबंदी के बाद भी चल रहा पबजी
विज्ञापन

मेरठ। सरकार की ओर से पाबंदी के बाद भी मोबाइल फोन में पबजी खेल चल रहा है। इतना ही नहीं इसके जैसे पांच और खतरनाक खेल बच्चों को आक्रामक बना रहे हैं। इनमें पोकेमोन गो, फोर्ट नाइट, हिटमैन, फ्री फायर और ऐरेना भी हैं। लॉकडाउन के दौरान चीन की मोबाइल एप्लीकेशन को बंद कर दिया गया था। इससे अभिभावक खुश थे, वजह बच्चे मोबाइल गेम में ज्यादा समय नहीं खराब कर रहे थे।
प्रतिबंध में बाद भी एंड्रायड फोन में इन खेल को डाउनलोड किया जा रहा है। इसके लिए किसी वेबसाइट या थर्ड पार्टी एप स्टोर की मदद ली जा रही है। आईफोन में पबजी डालने के लिए लोग एप स्टोर पर अपनी लोकेशन बदल देते हैं। साइबर एक्सपर्ट संजय कुमार ने बताया कि प्ले स्टोर से पबजी को हटाया गया है। गेम का सर्वर बंद नहीं करवाया गया है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को सर्वर की इंटरनेट प्रोटोकॉल को ब्लॉक करने का आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

ये बोले अभिभावक
यू ट्यूब से मिली जानकारी
बच्चों को यू ट्यूब और अन्य सोशल साइट्स से खतरनाक खेलों को डाउनलोड करने की जानकारी मिल रही है। वीडियो भी मिल रहे हैं। - अजय कुमार, शिक्षक
थर्ड पार्टी एप स्टोर
बच्चे थर्ड पार्टी एप स्टोर या अन्य वेबसाइट से पबजी जैसे खतरनाक खेल को डाउनलोड कर रहे हैं। पबजी अभी बंद नहीं हुआ है। -मोहित चौहान, एमएनसी कर्मचारी।
मोबाइल में पड़े हैं पबजी
पबजी गेम को सिर्फ प्ले स्टोर से हटाया गया। जिनके मोबाइल में पहले से गेम इंस्टॉल था, वह लगागार गेम खेल रहे हैं। -राहुल सेठी, एमएनसी कर्मचारी।
नये खतरनाक गेम आए
पबजी के साथ फ्री फायर, ऐरेना, फोर्ट नाइट, हिटमैन, पोकेमोन गो जैसे खतरनाक गेम उपलब्ध हैं। ये बच्चों को आक्रामक बना रहे हैं। - गौरव सिरोही, अभिभावक।
बच्चों पर नियंत्रण जरूरी
बच्चे चोरी छिपे मोबाइल गेम्स खेलते हैं। हर वक्त उन पर नजर रखना संभव नहीं है। डांटने पर बच्चे नाराजगी व्यक्त करते हैं। - मनीष शर्मा, अभिभावक।
प्यार से समझाने की जरूरत
बच्चों की निगरानी के साथ प्यार से समझाने की जरूरत है। पबजी जैसे गेम पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। सरकार को कदम उठाने चाहिए। - सोनम वर्मा, निवासी सोमदत्त विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों से दूर हो रहे बच्चे
मोबाइल गेम्स को ही बच्चे दुनिया समझने लगते हैं। ऐसे में वह अभिभावकों से दूर हो जाते हैं। हर काम के लिए टाइम टेबल जरूरी है। -- सीमा चौधरी, अभिभावक।
बच्चों पर ध्यान देना जरूरी
व्यस्त जीवन शैली के चलते अभिभावक बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके परिणाम धीरे धीरे सामने आते हैं। बच्चों में अनुशासन जरूरी है। - बबीता गुप्ता, अभिभावक

मोबाइल बना अभिन्न अंग
पढ़ाई के लिए मोबाइल और लैपटॉप बच्चों के लिए जरूरी हो गया है। बच्चों को मोबाइल से दूर नहीं किया जा सकता है। पबजी जैसे गेम्स पर अंकुश लगना चाहिए। - ज्योति, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed