फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paach pado par

पांच पदों पर 25 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
paach pado par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 एनएएस डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को नाम वापसी और स्क्रूटनी में चार प्रत्याशी कम हो गए। सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर पांच-पांच, संयुक्त सचिव पर तीन और कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। एबीवीपी अपना पैनल घोषित कर चुकी है। बाकी संगठन तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने में अध्यक्ष पद पर ज्यादा जोर आजमाइश हो रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने प्रचार में दमखम लगा दिया है। सत्र 2016-17 के चुनाव में एनएएस कॉलेज में विजय हासिल करने के लिए छात्र संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के कॉलेजों में सिर्फ एनएएस का चुनाव बचा है। मेरठ कॉलेज में दो पद गठबंधन और दो एबीवीपी के खाते में आए। डीएन में एबीवीपी को चार पद मिले। समाजवादी छात्रसभा का सीसीएसयू में बोलबाला रहा। एनएएस कॉलेज में चुनाव जीतने पर कोई भी संगठन आगे निकल सकता है। यहां भी गठबंधन का पैनल मैदान में उतरने की तैयारी है। छात्रसभा और एनएसयूआई की साख दाव पर है। पिछले चुनाव में ये दोनों संगठन एनएएस में सीट जीतते रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं प्रत्याशी  
अध्यक्ष : अक्षय भड़ाना, मोहम्मद शादाब, मोहित कुमार भास्कर, नितिन भड़ाना, सूरज कुमार, तरुण, तरुण मलिक, विभय राणा।
उपाध्यक्ष : आशुतोष प्रजापति, स्वीटी, मेघा चौहान, रचना, विनय कुमार।
महामंत्री : आशीष शर्मा, जितेंद्र सिंह, महताब सैफी, राहुल वर्मा, सचिन त्यागी।
संयुक्त सचिव : अरुण कुमार, तरुण शर्मा, शुभम पटेल।
कोषाध्यक्ष : अंतरिक्ष ठाकुर, मनीष कुमार, मोहम्मद शादमान, पीयूष गोयल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed