फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Overloaded vehicles becoming the cause of accidents on the highway

Meerut News: हाईवे पर हादसे का सबब बन रहे ओवरलोड वाहन

Sat, 01 Feb 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles becoming the cause of accidents on the highway
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन आए दिन लोगों की समस्या का कारण बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव स्थित पुल पर गन्ने की खोई से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब हो गई। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुल से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

नानू गंगनहर पुल पर शुक्रवार को शामली की तरफ से गन्ने की खोई से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली मेरठ की तरफ जा रही थी। नानू गांव स्थित पुल के ऊपर पहुंचने पर ट्रैक्टर में खराबी आ गई और पुल पर एक तरफ की सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्राॅली काे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

बता दें कि ओवरलोड वाहन हाईवे पर राहगीरों के लिए समस्या बन रहे हैं। ये ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पूरे हाईवे को घेर कर चलते हैं। जल्दी से इन्हें कोई वाहन चालक ओवरटेक भी नहीं कर पाता। ओवरलोड़ ट्रैक्टर-ट्राॅली से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इनके पीछे रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे होते हैं। शामली से लेकर मेरठ तक करनाल हाईवे पर कई चेक पोस्ट बने हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed