{"_id":"6999d3fa53792f555405fcfe","slug":"overloaded-sugarcane-truck-overturns-pedestrians-have-a-narrow-escape-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104494-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे राहगीर
Sat, 21 Feb 2026 09:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ग्राम किशोरपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास शनिवार सुबह गन्ने से लदे दो ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के समय एक ट्रक गन्ना भरकर मिल के लिए रवाना हुआ था, तभी सामने से आ रहे खाली ट्रक को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहन एक-दूसरे से टकराते हुए खाई में जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गन्ने का अत्यधिक भार होने से लदे ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरे ट्रक के ऊपर जा गिरा। दोनों ट्रक पलट गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
गनीमत रही कि हादसे की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन चालक नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ना सीजन में ओवरलोड ट्रकों की भरमार रहती है, जिससे रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और क्रय केंद्र के पास यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।