फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outsourcing employees staged a sit-in protest for not getting their salaries

Meerut News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर दिया धरना

Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees staged a sit-in protest for not getting their salaries
बिजनौर। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। काफी जद्दोजहद के बाद अधिकारियों ने वार्ता की। वेतन मिलने और किसी भी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकालने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नौ सूत्रीय मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा। जिसमें उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अक्तूबर माह का वेतन देने, नियमित कर्मचारियों की तरह ही उनकी उपस्थिति कार्यालय में समय से मंगाने और प्रतिमाह समय से वेतन का भुगतान करने की मांग की। अक्तूबर का वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज हुए कर्मचारियों ने नवंबर माह की अपनी उपस्थिति कार्य स्थल पर दर्ज नहीं की। उन सभी की उपस्थिति हड़ताल समय समाप्ति तक दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनका वेतन ट्रेजरी भेज दिया है। साथ ही पटल सहायक नियुक्त कर दिया गया। उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धरना स्थल पर तख्ती लेकर बैठा नजर आया बच्चा
सीएमओ कार्यालय में चल रहे धरने में एक छोटा बच्चा भी शामिल रहा। दरअसल धामपुर के ट्रामा सेंटर में कार्यरत नेहा भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी है। उसे भी अक्तूबर माह का उसका वेतन नहीं मिला। जिसके चलते उसके बेटे ने तख्ती ले रखी थी। जिस पर लिखा था कि सीएमओ साहब ने नहीं दिया मेरी मम्मी का वेतन, मैंने नहीं मनाई दीपावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed