फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outrage against Bangladesh, city swelled

Meerut News: हिंदुओं की रक्षा के संकल्प के साथ बांग्लादेश के खिलाफ फूटा आक्रोश, उमड़ा शहर

Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Outrage against Bangladesh, city swelled
75 अलग-अलग स्थानों से पैदल मार्च कर कमिश्नरी पहुंचे लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

तीन घंटे तक भीड़ के कारण कई मार्गों पर लगा जाम, पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हिंदुओं की रक्षा के संकल्प के साथ बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। हाथ में श्रीराम के ध्वज और पोस्टर-बैनर में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शहर उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न 75 स्थानों से जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, स्वयंसेवक, छात्र बड़ी संख्या में कमिश्नरी पार्क पर पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन कर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सनातन धर्मसभा की तरफ से एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से शहर के विभिन्न स्थानों से निकले पैदल मार्च में शामिल लोग कमिश्नरी पर एकत्रित हुए। लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि कमिश्नरी के आसपास मेरठ कॉलेज से एसएसपी आवास तक, कचहरी चौराहा और कलक्ट्रेट कार्यालय के मुख्यमार्ग पर भीड़ एकत्रित हो गई। इससे आसपास के मार्गों पर जाम लग गया और पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन

हर तरफ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता व आमजन जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। धरना स्थल पर बने मंच पर धर्मगुरुओं को स्थान दिया गया। सांसद अरुण गोविल ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे और मंच पर खड़े होकर केसरिया ध्वज लहराया। सीसीएस विवि और महावीर विवि के छात्र रैली के रूप में धरना स्थल पहुंचे। धरना-प्रदर्शन 12 से तीन बजे तक चला। मंच संचालन आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख पंकज राज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक भी जानता है भारत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पश्चिमी उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि ‘साम, दाम, दंड, भेद’ हम भारतीय सभी चीजें जानते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक भी करना भारत जानता है। बांग्लादेश को यह समझना होगा कि वह क्या कर रहा है। आर्य समाज से जुड़े राजेश सेठी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, संहार हो रहा है। बांग्लादेश में प्रशासन, सेना, पुलिस, न्याय तंत्र पूरी तरह जिहादी मानसिकता दिखा रहा है। भारत ने सदा बांग्लादेश का सहयोग किया पर बांग्लादेश के लोग ही हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं।
बांग्लादेश अखंड भारत का हिस्सा, नहीं मानोगे तो मिट जाओगे
नगली तीर्थ से आए प्रेमानंद महाराज ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश अखंड भारत का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘नहीं मानोगे तो मिट जाओगे। यह जानलो कि हिंदू हिंसक नहीं है।’ सिख समाज से जुड़े राजेंद्र सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सांप्रदायिक सरकार है। भारत ने बांग्लादेश की मदद की और वहां के लोग हिंदुओं के हत्यारे बन गए हैं। गुरु तेग बहादुर ने सदा धर्म की रक्षा की। छोटा खाटू श्याम मंदिर वाली दीदी ने कहा कि बांग्लादेश के कृत्य की हर कोई निंदा करता है।
बांग्लादेश को सबक सिखाने की आवश्यकता
गगोल तीर्थ से आए शिवदास महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में परिस्थितियों को देखते हुए हर हिंदू को जागना होगा और हर दूसरे हिंदू को जगाना होगा। तभी देश का विकास और हिंदुओं की रक्षा हो सकती है। बांग्लादेश को सबक सिखाने की आवश्यकता है। इस्कॉन से रूपवान दास ने भी विचार रखे। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, सह विभाग संघ चालक विनोद भारती, अरुण जिंदल, नीरज सिंघल, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार राणा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, दलजीत सिंह, अपार मेहरा, सुधीर रस्तौगी, बीना वाधवा, अंकित शर्मा, विकास गिरधर, अश्वनी गुप्ता, सरोजनी अग्रवाल मौजूद रहे।

बटेंगे तो देश की तरक्की नहीं हो सकती
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का कारण सामने नहीं आ रहा है। साधु संतों पर हमले हो रहे हैं और हत्या की जा रही है। इसके विरोध में आज कमिश्नर पर प्रदर्शन किया गया है। बांग्लादेश दो समुदाय के बीच विवाद हो रहा है। यह पूरी तरह अनुचित है। संभल में अनुचित हुआ इसमें विदेशियों का भी हाथ है। ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का मतलब है कि अगर हम बट जाएंगे तो देश की तरक्की नहीं हो सकती है। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार बंद होना चाहिए। मंदिरों को तोड़ने पर रोक लगाई जाए। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास और अन्य पुजारियों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।
--
खाटू श्याम मंदिर समिति ने निकाली बाइक रैली
मेरठ। बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में खाटू श्याम धाम के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली। 150 बाइकों पर रैली बागपत रोड, फुटबॉल चौक, घंटाघर, होते हुए बुढ़ाना गेट पहुंची। यहां से टीम भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा और इस्कॉन के सदस्यों के साथ पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। जितेंद्र शर्मा, मुदित मांगलिक, जयकरण गुप्ता, संजय माहेश्वरी, सचिन सिरोही, अंकित शर्मा, गणेश अग्रवाल, संजय गोयल, ममता सिंघल, पूनम सिंघल, सीमा शर्मा, तसवीर सिंह चपराना, विजयपाल सिंह तोमर, मनीष कुमार भटनागर, विशाल भटनागर, आदि रहे।
800 चिकित्सकों ने निकाला पैदल मार्च
मेरठ। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में आईएमए ने विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन, डेंटल एसोसिएशन, होम्योपैथी एसोसिएशन, फिजियोथैरेपी एसोसिएशन, वैद्य महासभा से जुड़े 800 सदस्यों ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च किया। हिंदुओं को सुरक्षा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. संदीप जैन, डॉ. विरोत्तम तोमर, डॉ. अनिल कपूर, डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. सुब्रतो सेन आदि रहे।

विज्ञापन संबंधित बॉक्स
महावीर विवि के छात्र भी हुए शामिल

मेरठ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महावीर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रो ने हिस्सा लिया। इसमें महावीर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और स्कूल के छात्र एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। कुलाधिपति यश कौशिक ने कहा कि हम यहां बांग्लादेश में हमारे भाई बहनों हो अत्याचार के खिलाफ एकत्रित हुए हैं। वहां धर्म के नाम पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हम केंद्र सरकार से हस्तक्षेप और संसद में भी चर्चा की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed