{"_id":"68ee813eca48c9e5dd0e7dd1","slug":"ouncillors-get-angry-after-seeing-pending-birth-and-death-certificates-in-the-tehsil-causing-uproar-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1002956-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित देख भड़के पार्षद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित देख भड़के पार्षद, हंगामा
विज्ञापन
अगस्त 2024 के आवेदन लंबित मिले, एसडीएम सदर ने की शिकायत
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने को लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने हंगामा कर दिया हैं। भाजपा पार्षद सदर तहसील में पहुंच गए, जहां ढेरों लंबित आवेदन पत्र देखकर वह भड़क गए। आरोप लगाया कि पार्षदों और आमजन द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन को तहसील में रख दिया जाता हैं, सिफारिश या पैसा लेकर ही वहां पर प्रमाण पत्र बनाए जा रहें। पार्षदों ने एसडीएम सदर को कॉल करके इसकी शिकायत की।
भाजपा पार्षद संजय सैनी, पंकज गोयल, पवन चौधरी, रचित गुलाठी, विपिन जिंदल सहित अन्य पार्षद नगर निगम परिसर में पहुंचे। पार्षदों ने बताया कि एक साल पहले दिए गए प्रमाण-पत्र भी जारी नहीं किए गए। निगम और सदर तहसील में बैठे कर्मचारियों की लापरवाही और रिश्वतखोरी के चक्कर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होते। इसके बाद पार्षद सदर तहसील में पहुंच गए और प्रमाण पत्र के रिकॉर्ड रूम में बैठे कर्मचारी से जानकारी ली। रिकॉर्ड रूम में अगस्त 2024 तक के प्रमाण पत्र के दस्तावेज भी रखे मिल गए। इनको देखकर पार्षदों ने नाराजगी जताते तहसील में भी हंगामा किया। पार्षदों ने सदर एसडीएम डॉ. दीक्षा जोशी से फोन पर बातचीत कर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की जानकारी दी। एसडीएम ने बुधवार को पार्षदों को अपने कार्यालय बुलाया और जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
पार्षदों को महिला ने बताई आपबीती
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने सदर तहसील में लाइन में लगी महिलाओं से पार्षदों ने बातचीत की। पार्षदों ने एक महिला की वीडियो बनाई। महिला बोल रही कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह कई दिनों से चक्कर काट रही है। एक कर्मचारी ने पहले 1500 और फिर 500 रुपये की मांग की उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम व तहसील में पैसा देकर या सिफारिश कराकर ही प्रमाण पत्र बन रहे है। आमजन के प्रमाण पत्र पहले निगम और फिर तहसील में एक साल तक लंबित रहे है। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
-- -
नगर निगम के स्तर से लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए हुए है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पारदर्शिता के साथ प्रमाण पत्र जारी कराए जा रहे है।
पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त