{"_id":"690e6380401f2cf7bc0b544a","slug":"organization-came-out-to-protest-against-the-survey-of-gst-on-brick-kilns-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1021809-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईंट भट्ठों पर जीएसटी के सर्वे के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईंट भट्ठों पर जीएसटी के सर्वे के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
मेरठ। स्टेट जीएसटी कार्यालय पर मेरठ जनपद ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ईंट भट्ठों पर जीएसटी के सर्वे का विरोध किया और कमिश्नर ग्रेड वन को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री पवन मित्तल सहित अन्य ने कहा कि भट्ठों पर प्रतिमाह सर्वे के लिए विभागीय अधिकारी पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के नाम पर भट्ठा स्वामियों और कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि ईंट के बिना कोई भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। एनजीटी के आदेश के बाद सभी भट्ठा स्वामी नियमों का पालन कर रहे हैं। बारिश के कारण भट्ठों पर हर सीजन में लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। भट्ठा स्वामी अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में हजारों मजदूरों के परिवार भी प्रभावित हैं।
प्रवक्ता अजय मित्तल ने कहा कि भट्ठा स्वामियों को सरकार की ओर से राहत मिलनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद जीएसटी की टीमें लगातार भट्ठों पर पहुंचकर उत्पीड़न कर रही हैं। सर्वे के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता काले, इंद्र गर्ग, जयकरण गुप्ता, धर्मवीर सिंह, महीपाल सिंह, विकास मित्तल, मनीष चौधरी, अरुण गुप्ता, मानवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को फ्री होल्ड किया जाए
मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने परतापुर औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए यूपीसीडा और अन्य विभागीय अधिकारियों सहित सीएम को पत्र लिखा। यह जानकारी परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुन जैन ने दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि डीआईसी और यूपीसीडा उनके क्षेत्र की भूमि को फ्री होल्ड करे। निपुन जैन ने बताया कि भूमि फ्री होल्ड न होने के कारण नवीनीकरण, स्थानांतरण और निर्माण में समस्या आ रही है। संवाद