फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   organic manure will be made from waste

कचरे से बनाई जाएगी जैविक खाद

Thu, 03 Oct 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
organic manure will be made from waste
दौराला कस्बे में कचरे के बायो रेमिडिएशन परियोजना के दौरान डंपिंग यार्ड पर मौजूद चेयरमैन व ईओ। - फोटो : LAWARD
दौराला। उत्तर प्रदेश में कचरे का बायो रेमिडिएशन कराने के मामले में दौराला नगर पंचायत पहली नगर पंचायत बन गई है। गांधी जयंती पर इस परियोजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए नगर पंचायत दौराला ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन से इस प्रस्ताव को लेकर हरी झंडी मिल गई थी। बुधवार को सरधना रोड स्थित डंपिंग यार्ड पर चार वर्ष पुराने कचरे का बायो रेमिडिएशन कार्य शुरू किया गया। दिल्ली से आए एक्सपर्ट विनोद शर्मा ने इस परियोजना को प्रारंभ करने के लिए अपनी राय दी। किस तरह दौराला नगर पंचायत को कचरा मुक्त बनाना है। इसको लेकर विस्तार से जानकारी दी। नगर पंचायत दौराला के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह एवं चेयरपर्सन रीमा नवीन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत से प्रतिदिन 7.5 टन कचरा निकलता है। इसे सरधना रोड स्थित डंपिंग यार्ड पर डाला जाता था। चार वर्षों से एकत्रित कचरे का बायो रेमिडिएशन कर जैविक खाद बनाई जाएगी। इसमें नगर पंचायत के साथ तीन इवेंट पार्टनर हैं। जिनमें दौराला शुगर मिल नगर पंचायत को बायो कल्चर, शीशा व तकनीकी सहायता मैसर्स युग एसोसिएटस द्वारा रेड पीकर्स को सेफ्टी टूल और परियोजना के लिए दीवान एसोसिएटस के डायरेक्टर रवि चौधरी वाहन, मैन पावर निशुल्क प्रदान करेंगे। 90 दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद यहां कंपोस्ट प्लांट सेंटर की स्थापना की जाएगी। इससे दौराला नगर पंचायत कचरा मुक्त बन जाएगी। इससे पहले नगर पंचायत में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed