फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Organic farming can fulfill the dream of double income: Ramesh Tanwar

जैविक खेती से पूरा हो सकता है दोगुना आय का सपना: रमेश तंवर

Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Organic farming can fulfill the dream of double income: Ramesh Tanwar
खतौली। खेती करने के सपना संजोये एक व्यक्ति ने गांव में आकर जमीन खरीदी। उसके बाद देसी खाद तैयार कर उससे जैविक खेती को अपनाकर खेती से दुगनी आय प्राप्त की। उन्होंने सभी अपने परिचितों को भी इसी पैटर्न पर खेती करने की सलाह दी। उनकी सलाह और खेती के तरीके को देखकर कई किसानों ने इस खेती को अपना लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के मूलत: निवासी रमेश चंद तंवर वेल्डिंग का काम करते थे। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर जब फैक्ट्रियां बंद की गई थी, तब उन्होंने खेती का मन बना लिया। वैसे उन्होंने नजफगढ़ में भी खेती की थी। सन 2012 में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशनगर में आकर बस गए। उन्होंने वहीं पर लगभग 125 बीघा जमीन खेती करने के लिए खरीदी। उन्होंने खेती के माध्यम से अपनी आए दुगनी करने के लिए जैविक खेती को अपना लिया। 75 वर्षीय रमेश चंद्र तंवर ने बताया कि जैविक खेती से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। वह अपने खेत में बैंगन, गोभी, गाजर, धनिया के साथ साथ गन्ना, चावल और गेहूं की भी फसल बोते हैं। जिसमें वह केवल जैविक खाद इस्तेमाल करते है।
विज्ञापन

जैविक खाद के लिए उन्होंने एक अलग से घेर बनाया हुआ है। जैविक खेती के लिए जैविक खाद स्वयं बनाते हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने गाय रखी हुई हैं। उन्होंने बताया कि गाय का देशी घी किसी औषधि से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था द्वारा 2020 में प्रमाण पत्र भी दिया गया था। उनका कहना है कि जिसके पास लगन, जनून, विश्वास है वह हर मंजिल को आसानी से प्राप्त कर सकता है। खेतों में कभी भी वह फसल कटने के बाद आग नहीं लगाते और न ही घास को समाप्त करने के लिए किसी दवाई का इस्तेमाल करते है। उन्होंने कहा कि जब खेत ठीक हो जाएंगे तब बीमारी स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed