फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Order to open the seal of Hotel Harmony Inn, investigator CO summoned

Meerut News: होटल हारमनी इन की सील खोलने का आदेश, विवेचक सीओ तलब

Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Order to open the seal of Hotel Harmony Inn, investigator CO summoned
मेरठ। होटल हारमनी के कैसीनो प्रकरण में आरोपी पक्ष की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को एसीजेएम प्रथम नदीम अनवर ने अविलंब प्रथम तल पर लगी सील खोलने का आदेश दिया। इसके साथ ही बरामद किए गए मोबाइल और अन्य वस्तुओं को रिलीज करने की अर्जी पर विवेचक सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को 23 दिसंबर को तलब किया है। वहीं, डीवीआर रिलीज करने की मांग को कोर्ट ने खारिज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में कुछ दिन पहले अर्जी दी थी जिसमें कहा गया था कि पुलिस ने मौके से करीब आठ डीवीआर, सात मोबाइल, एक सर्वर, दो सीपीयू और नकदी बरामद की थी। जिसको रिलीज कराया जाए। अर्जी पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से पूरे प्रकरण में रिपोर्ट मांगी गई थी। जिस पर कोर्ट ने शुक्रवार को अपना आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि डीवीआर पुलिस के कब्जे में रहेगी, जिसको रिलीज नहीं किया जाएगा। सीओ को तलब करते हुए मुकदमे में की गई कार्रवाई और फर्द के साथ रिपोर्ट मांगी है। जो भी मौके पर हुआ था, उस कार्रवाई की रिपोर्ट भी सीओ से मांगी गई है।
विज्ञापन

कैसीनो में पुलिस ने ये की कार्रवाई
हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी की टीम ने कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, राकेश सहगल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (धागा कारोबारी), मोहित टंडन निवासी जागृति विहार (हैंडलूम व्यापारी), गौरव कंसल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (स्पेयर पार्ट्स कारोबारी), राजकुमार निवासी बेगमबाग (हैंडलूम कारोबारी), राजीव गुलाटी निवासी बेगम बाग (कपड़ा कारोबारी), संजय अरोड़ा निवासी शास्त्री नगर (अधिवक्ता इनकम टैक्स विभाग), देवेंद्र पाल सेठी निवासी सिविल लाइन (फल आढ़ती), होटल के पार्टनर राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना के साथ मैनेजर आदिल खान व रजत सिंह और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। पुलिस ने होटल मैनेजर आदिल खान को बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे भी अंतरिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed