{"_id":"698f32e52137acc2810834bc","slug":"orange-cap-and-blue-xi-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-148812-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑरेंज कैप और ब्लू इलेवन ने अपने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑरेंज कैप और ब्लू इलेवन ने अपने मैच जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय एलएलआरएम स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसमें पहले दिन दो मैच हुए। इसमें ऑरेंज कैप और ब्लू इलेवन की टीमों ने अपने मैच जीते।
पहले मैच में ऑरेंज कैप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन बनाए। इसमें डॉ. विवेक ने 40 और डॉ. रोमेष ने 27 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड कैप्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। ऑरेंज कैप की टीम ने 11 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच डॉ रोमेश रहे। दूसरे मैच में ब्लू इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक इलेवन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर चार विकेट से जीत प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच ब्लैक इलेवन के डॉ नितिन रहे। उन्होंने 38 रन की पारी खेली। फाइटर ऑफ द मैच डॉ जितेंद्र को चुना गया।