फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to the March 16 resolution of the Meerut Bar Association

Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन के 16 मार्च के प्रस्ताव का विरोध

Tue, 17 Mar 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the March 16 resolution of the Meerut Bar Association
प्रस्तावित प्रस्ताव के विरोध में मवाना बार एसोसिएशन आज व कल न्यायिक कार्य से विरत रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना व बाह्य बार एसोसिएशन की बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के 16 मार्च के प्रस्ताव का विरोध किया गया। बाह्य बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में संपन्न हुई। अध्यक्षता आसिफ इकबाल मलिक व संचालन संजीव कुमार चौहान ने किया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक मत से मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ के प्रस्ताव 16 मार्च का विरोध किया। कहा कि बाह्य न्यायालय मवाना के नवीन भवन के उद्घाटन एवं संचालन के पक्ष में अपना सहयोग न्यायिक अधिकारियों को प्रदान करेंगे। बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता राजीव कुमार कंसल व संचालन सुनील कुमार ने किया। बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ के प्रस्तावित प्रस्ताव 16 मार्च को पारित प्रस्ताव बिंदु 1 और 11 की पूर्ण रूप से घोर निंदा व विरोध किया। आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ द्वारा भविष्य में पारित प्रस्ताव के समर्थन में कोई भी समर्थन नहीं करेगी।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि तहसील मवाना में स्थापित बाह्य न्यायालय में जब तक सभी अधिवक्ता एवं वादकारी, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की जाती और बाह्य न्यायालय में प्रस्तावित अन्य चार थानों का क्षेत्राधिकार स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक बाह्य न्यायालय में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं अतिरिक्त जुडीशियल मजिस्ट्रेट के साथ ही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्थानांतरण का कार्य नहीं किया जाता, तब तक बाह्य न्यायालय का उद्घाटन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ के प्रस्तावित प्रस्ताव के विरोध में मवाना बार एसोसिएशन 17 व 18 मार्च को विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहेगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 मार्च के बार एसोसिएशन मवाना के प्रस्ताव की प्रतिलिपि पश्चिम उत्तर प्रदेश की समस्त तहसील को समर्थन के लिए प्रस्तावित कॉपी प्रेषित की जाए। साथ ही हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी अनुरोध किया कि वह मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ को इस आशय से निर्देशित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed