{"_id":"57d7248c4f1c1b2d46d47d5c","slug":"open-merit-admissions-after-14th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट के लिए 14 तक आवेदन करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन मेरिट के लिए 14 तक आवेदन करें छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 13 Sep 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के एडमिशन क्लोज करने की घंटी बजा दी है। लॉ को छोड़कर बाकी कोर्स के एडमिशन 20 सितंबर तक बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदक जिनका अभी मेरिट में नंबर नहीं आया है, वह 14 सितंबर तक कॉलेजों में अपना आवेदन जमा कर दें। विवि ने कॉलेजों को ओपन मेरिट तैयार कर एडमिशन करने का निर्देश दे दिया है। ओपन मेरिट से हुए एडमिशन की लिस्ट कॉलेजों को विवि भी भेजनी होगी।
विवि ने ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस, प्रोफेशनल कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएशन में नियमित, सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए ओपन मेरिट जारी करने का निर्देश दे दिया है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों को निर्देश दे दिया है। जिन आवेदकों को एडमिशन नहीं हुआ है, वह 14 सितंबर शाम चार बजे तक आवेदन जमा कर दें।
आवेदन विवि की वेबसाइट पर मौजूद परफोरमा से करना है। 16 सितंबर की दोपहर तीन बजे तक कॉलेजों को मेरिट अपने नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। एडमिशन करने के बाद कॉलेजों को विवि की ईमेल आईडी www.adccsu@gmail.com पर भेजनी होगी। आरक्षित सीटें अगर खाली रहती हैं तो उन्हें जनरल आवेदकों से भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
मेरिट आएगी जल्द
सोमवार को बीए एलएलबी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन बंद हो गए। प्रवेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला का कहना है 14 सितंबर को इन दोनों कोर्स की पहली मेरिट जारी की जा सकती है। एडेड कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की मेरिट साथ जारी की जाएगी।
50 के पेपर में 72 नंबर
सीसीएसयू की गलती के कारण एक छात्रा को परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रा स्वीटी बालैनी स्थित एसके महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। सत्र 2015-16 में स्वीटी ने बीए सेकेंड ईयर की परीक्षा दी। रिजल्ट आने के बाद जब स्वीटी ने मार्कशीट देखी तो वह चौक गई। हिंदी के पेपर आधुनिक हिंदी काव्य (कोड 213) में 50 में से 72 नंबर दिए थे। हिंदी के दोनों पेपर का 100 पूर्णांक में से 102 प्राप्तांक था।
अब काट रही चक्कर
स्वीटी ने पहले इस गलती के बारे में अपने कॉलेज को बताया। कॉलेज ने छात्रा को विवि जाने की सलाह दी। स्वीटी ने विवि में मार्कशीट दिखाई। कर्मचारियों ने उसे प्रार्थना पत्र लिखकर उस पर रिपोर्ट लगवाने की सलाह दी। सोमवार को स्वीटी ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की। छात्रों की मार्कशीट में गलती होने के मामले सामने आते रहते हैं। सही कराने के लिए छात्र दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं।