{"_id":"63ea9c3087a6aadb0b051cbc","slug":"online-system-stalled-electricity-bills-are-not-being-deposited-meerut-news-c-14-1-116849-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ऑनलाइन व्यवस्था ठप, नहीं जमा हो रहे बिजली के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ऑनलाइन व्यवस्था ठप, नहीं जमा हो रहे बिजली के बिल
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के बाद भी बिलिंग प्रणाली पटरी पर नहीं आ पाई है। ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो चुकी है। बिल जमा करने, बिल संशोधन और भार वृद्घि समेत सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके बिल जमा नहीं हो पा रहे।
पीवीवीएनएल की ओर से 31 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण कराया गया। सात दिनों तक बिल जमा, संशोधन, नया कनेक्शन, भार वृद्घि समेत सभी कार्य नहीं हो पाए। 6 फरवरी की दोपहर से सभी कार्य शुरू हो गए, लेकिन फिर गड़बड़ी शुरू हो गई। शहर में किसी भी उपकेन्द्र पर काउंटर पर बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। एक बिल जमा होने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। सोमवार को भी शहरभर में उपभोक्ता परेशान रहे।
एक घंटे किया इंतजार
बिजली बिल जमा कराने के लिए एक घंटे तक कंकरखेड़ा स्थित बिजली घर पर इंतजार करना पड़ा। सॉफ्टवेयर सही प्रकार से न चलने के कारण समस्या आ रही है।
निशांक गर्ग, निवासी श्रद्घापुरी, कंकरखेड़ा
नहीं हो पाया आवेदन
नए कनेक्शन के लिए दो दिन से ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास किया, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण कार्य नहीं हो रहा है। - ब्रिजेश कुमार, के ब्लॉक शास्त्रीनगर
विज्ञापन
एक सप्ताह से कर रहा प्रयास
एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन बिल जमा नहीं हुआ। सोमवार को भी बिल जमा करने का प्रयास किया, लेकिन कार्य नहीं हो सका। - करन, वैशाली कालोनी गढ़ रोड
सर्वर में आ रही दिक्कत
ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का कार्य पूरा होने के बाद भी सॉफ्टवेयर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहा है। बिल जमा होने के साथ-साथ अन्य कार्य भी नहीं हो रहे। इस संबंध में संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। - राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर