{"_id":"60ef468f8ebc3edf8f0462c5","slug":"online-class-with-looting-mobile-meerut-news-mrt547402933","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने मोबाइल लुट के आरोपी को दबोच लिया। वारदात के बाद लुटेरे ने मोबाइल छात्र को बेच दिया था। छात्र मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई करने लगा। पुलिस सर्विलांस के जरिए छात्र तक पहुंची। पूछताछ के बाद छात्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की माने तो यह एक गिरोह का सदस्य है, जिसके दो साथी शहर कोतवाली से हाल ही में जेल भेजे जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि19 जून को बाइक पर सवार तीन बदमाश मुल्तान नगर निवासी प्रशांत कुमार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन परतापुर थाने के गांव कंचनपुर घोपला की निकली। पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी और महबूब नाम के युवक को पकड़ा।
पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास करने के लिए यह मोबाइल गांव के ही समीर से खरीदा है। उसने अपना बताकर मोबाइल बेचा था। पुलिस ने महबूब के बयान दर्ज किए और घटना की फिराक में निकले समीर को भोला रोड से दबोच लिया। पूछताछ में समीर ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोनीपत में भी मोबाइल लूट की थी। हाल ही में उसके दो साथी शहर कोतवाली से लूट के मोबाइल के साथ पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया था।