{"_id":"6a622720108698e9540de3ef","slug":"online-admission-for-postgraduate-courses-in-meerut-college-from-26-meerut-news-c-72-1-mct1014-156657-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन प्रवेश 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन प्रवेश 26 से
विज्ञापन
एलएलबी, एलएलएम में भी होगा प्रवेश, 27 से 29 जुलाई तक होगा ऑफलाइन सत्यापन
विद्यार्थियों को आवेदन पत्र व शुल्क रसीद लेकर कॉलेज आना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी, एलएलएम और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, एलएलएम द्वितीय वर्ष तथा एमए, एमकॉम और एमएससी द्वितीय वर्ष के ऑनलाइन प्रवेश 26 जुलाई से प्रारंभ होंगे।
प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रवेश आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित विभाग की प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश तभी अंतिम रूप से मान्य होगा, जब उसका ऑफलाइन सत्यापन एवं अनुमोदन पूरा कर लिया जाएगा।
प्रवेश समिति द्वारा ऑफलाइन सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया 27 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एलएलएम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का ऑफलाइन प्रवेश कार्य विधि विभाग में किया जाएगा। एमए, एमकॉम एवं एमएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।