{"_id":"5d60553c8ebc3e012e1f20bb","slug":"onion-started-burning-in-the-fire-of-inflation-meerut-news-mrt439648991","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की आग में जलने लगी प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की आग में जलने लगी प्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की आग में जलने लगा प्याज
मेरठ। महंगाई की आग में प्याज जलने लगा है। इसका असर जनता की जेब पर पड़ने वाला है। पिछले पांच दिन में एक किलो प्याज पर दस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों की मानें तो नासिक में हुई जबरदस्त बारिश और बाढ़ के कारण प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है, इससे महंगाई बढ़ी है।
बाजार में लोकल प्याज लगभग खत्म होने वाली है। कुछ किसानों ने स्टॉक किया था, जो अब बाजार में आने लगा है। महाराष्ट्र में आयी बाढ़ के कारण सभी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नासिक में सबसे अधिक प्याज की पैदावार होती है। फसल खराब होने का असर मंडियों में दिखने लगा है। पांच दिन पहले दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में प्याज के थोक भाव 15- से 20 रुपये किलो थे, जो अब बढ़कर 30 रुपये पहुंच गए हैं। उधर शहर में फुटकर विक्रेता प्याज 50 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। जिसका सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। थोक सब्जी विक्रेता आढ़ती पद्म सिंह सैनी का कहना है कि प्याज पर अभी और महंगाई की आशंका है।