फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One time solution scheme more than four thousand allottees will get relief

एक मुश्त समाधान योजना चार हजार से अधिक आवंटियों को मिलेगी राहत

Thu, 06 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
One time solution scheme more than four thousand allottees will get relief
एक मुश्त समाधान योजना चार हजार से अधिक आवंटियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लागू कर शहर के चार हजार से अधिक आवंटियों को राहत दी है। एमडीए में पिछले कई वर्षों से आवंटियों पर करोड़ों रुपये बकाया है। इस बकाया वसूलने के लिए कई बार नोटिस जारी हो चुके हैं। लेकिन जमा नहीं किया गया। हालात ये हो गए हैं कि आवंटियों पर एमडीए का 200 करोड़ से अधिक का बकाया है। ओटीएस लागू होने के बाद बड़े आवंटियों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे एमडीए का खजाना भी भरने लगेगा।
सरकार की तरफ से ओटीएस लागू करने में किश्तों का एलान किया है। इसमें 50 लाख तक की बकाया धनराशि तीन-चार महीने में तीन किश्तों में दे सकते हैं। वहीं, 50 लाख से ऊपर की धनराशि को सात महीने में चार किश्तों में दे सकते हैं। इसके अलावा अगर पूरी धनराशि जमा करना चाहते हैं तो दो प्रतिशत छूट मिलेगी। सोमवार तक सरकार की तरफ से जारी शासनादेश लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद बकाएदारों को भेजी गई आरसी वापस ले ली जाएगी। ओटीएस का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

शासन ने मांगी थी जानकारी
पिछले दिनों शासन ने एमडीए उपाध्यक्ष से ओटीएस में लाभ प्राप्त करने वाले बड़े बकाएदारों की सूची मांगी थी। सभी प्राधिकरणों से भेजी गई सूची के बाद ही इस योजना को लागू करने पर विचार किया गया। जिसके बाद बुधवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम मामले पर मुहर लगा दी गई। इस फैसले के बाद बड़े बकाएदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसमें अंसल सहित कई अन्य बिल्डर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जोन में भेजे गए नोटिस
एमडीए की योजनाओं में आवंटित किए गए प्लॉटों की किश्त न जमा करने पर नीलाम करने की चेतावनी दी जा रही थी। आवंटियों को कई बार जोनवार नोटिस भेजे जा रहे थे, लेकिन कोई भी आवंटी बकाया जमा नहीं कर रहा था। इस फैसले के बाद जोनवार लिस्ट बनाकर आवंटियों को चिन्हित कर इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

आवंटियों को तोहफा दिया
एमडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि सरकार ने आवंटियों को होली का तोहफा दे दिया है। इससे बड़े बकाएदारोें के साथ छोटे बकाएदार भी लाभान्वित होंगे। पिछले कई वर्षों से ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए आवंटी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed