फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'One stop shop' to increase farmer's income

किसानों की आय बढ़ाएगी ‘वन स्टॉप शॉप’

Tue, 09 Jul 2019 04:56 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 09 Jul 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
'One stop shop' to increase farmer's income
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कृषि विभाग तेजी से काम कर रहा है। इस कड़ी में किसानों को कृषि की नई तकनीकों की जानकारी देने और पैदावार बढ़ाने के लिए जिले में 14 ‘वन स्टॉप शॉप’ की स्थापना की जा रही है। विभाग ने इसके लिए कृषि स्नातकों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना 2019-20 के तहत किसानों के हित लाभ के लिए ‘वन स्टॉप शॉप’ खोली जानी है। शासन ने मेरठ जनपद को 14 उद्यमिता केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य दिया है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वन स्टॉप शॉप के लिए कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबंधन आदि में निपुण युवाओं को जोड़ा जा रहा है। पात्र अभ्यर्थियों की आयु सीमा 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति व जनजाति के अलावा महिला पात्रों को 5 साल की छूट दी जाएगी। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि योजना की लागत अधिकतम 4 लाख रुपये है। इसमें ऋण सीमा 3.50 लाख रुपये होगी। योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी कृषि विभाग के किसी भी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर जरूरी कागजात के साथ 10 जुलाई तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed