फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one side voting make easy for sangeet som

एकतरफा वोटिंग ने की संगीत सोम की राह आसान

Wed, 15 Mar 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
one side voting make easy for sangeet som
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सरधना विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने संगीत सोम को वोटिंग में ठाकुर बहुल गांवों से इतनी बढ़त मिल गई थी कि दूसरे नंबर पर रहे अतुल प्रधान उसे पाट नहीं सके। ठाकुरों के पांच गांवों खेड़ा, राधना, सलावा, कपसाड़ और आक्खेपुर से सोम ने करीब 10 हजार की बढ़त बना ली थी। खेड़ा और दौराला में एकतरफा पड़े वोट में करीब नौ हजार वोट अधिक मिली। लावड़ में इमरान कुरैशी 4200 वोट लेकर सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

11 मार्च को आए चुनाव नतीजे में भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम को 97921 वोट, सपा से अतुल प्रधान को 76296 वोट, बसपा प्रत्याशी इमरान कुरैशी को 57239 वोट और रालोद प्रत्याशी वकील चौधरी को 3920 वोट मिले थे। संगीत सोम ने 21625 वोट से जीत दर्ज की। ठाकुर और जाट बहुल क्षेत्र से संगीत सोम को एकतरफा वोट पड़े। ठाकुर और जाटों के गांव में सोम की बनाई बढ़त का अतुल प्रधान आखिर तक पीछा नहीं कर सके। मुस्लिम क्षेत्र में इमरान को बराबर वोट मिलती रहीं। इसलिए जहां से अंतर कम होता, वहां इमरान ने सेंधमारी की। सोम को गुर्जर गांवों से भी वोट मिली। इमरान को दलितों के गांव से वोट मिले। बसपा के बेस वोट बैंक ने उनको वोट किया।
विज्ञापन


ठाकुर बहुल गांवों से अंतर
ठाकुर बहुल गांवों की बात करें तो खेड़ा में सोम को 4550, अतुल 80 और इमरान को 12 वोट मिले। राधना में सोम 3200, अतुल 600, इमरान को 265 मत मिले। सलावा में सोम 4280, अतुल 400, इमरान 385, कपसाड़ में सोम 3250, अतुल 310 और इमरान को 266 मत मिले। आक्खेपुर में सोम 1200 अतुल 100 और इमरान को 15 वोट पड़े। इन पांच गांवों में सोम को 16480 और अतुल को 1490 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर बाहुल गांव भी शामिल
गुर्जर बहुल गांवों की बात करें तो दादरी में अतुल को 1855, सोम को 568, इमरान को 243 वोट मिले। वहीं मंडौरा में अतुल को 1130, सोम को 182, इमरान को 124 मत प्राप्त हुए। नंगली साधारणपुर में अतुल 1134, सोम 333, इमरान 110 वोट मिले। अतुल प्रधान के गांव गडीना में अतुल प्रधान को 1167 और संगीत सोम को 168 वोट मिले। यहां पर इमरान कुरैशी को 655 मत मिले।


जाटों ने भी खूब दिए सोम को वोट
दौराला में संगीत सोम को 5180, अतुल 1749, इमरान को 1650 वोट मिले। वलीदपुर में सोम 495, अतुल 244, इमरान 398, सिवाया में सोम 1075, अतुल 645 और इमरान को 860 वोट मिले। बड़कली में सोम 687, अतुल 360 और इमरान को 285 वोट मिले। लावड़ में इमरान कुरैशी को 4200, अतुल 2700 और सोम को 2800 वोट मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed