फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One side of the bridge is complete and the other side is underway.

Meerut News: एक तरफ का पुलिया का निर्माण पूरा, दूसरी ओर का शुरू

Mon, 29 Dec 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
One side of the bridge is complete and the other side is underway.
पुलिया के दूसरी ओर चल रहा काम। - फोटो : meerut
मेरठ। सीएम ग्रीड योजना के तहत गढ़ रोड पर नई सड़क के पास हो रहा पुलिया का एक तरफ का निर्माण पूरा हो गया है। अब दूसरी तरफ का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस तरफ का निर्माण हो गया है वहां से यातायात चालू है। इससे लोगों को राहत मिली है। दूसरी तरफ का यातायात भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क के चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस निर्माण कार्य से वैसे तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है लेकिन एक तरफ का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे जाम से काफी राहत मिलेगी। नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही बाकी बची पुलिया निर्माण पूरा कराया जाए। लोगों की असुविधा को देखते हुए ही दो हिस्सों में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है ताकि पूरी तरह से ट्रैफिक न रोकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed