Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One should harbor a feeling of love towards others: Father Peter

दूसरों के प्रति प्रेम का भाव रखना चाहिए : फादर पीटर

Sun, 01 Nov 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
One should harbor a feeling of love towards others: Father Peter
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवीना महोत्सव में धर्मगुरुओं ने दिया मानवता का संदेश
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना में उमड़े श्रद्धालु
मोमबत्तियां जलाकर माता मरियम के समक्ष मांगी मन्नतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को माता मरियम के नवीना महोत्सव के तहत विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता मरियम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान देश में अमन-चैन और विश्व में शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माला जप के साथ हुआ। इसके बाद नवीना की प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित कृपाओं की माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
विज्ञापन

फादर पीटर प्रकाश ने कहा कि माता मरियम ने अपने जीवन से सच्चाई, ईमानदारी, दया और सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं ने प्रभु यीशु और माता मरियम के संदेशों का वाचन किया। सामूहिक रूप से विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति हमेशा प्रेम का भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने देश की खुशहाली, समाज में सद्भाव, रोगमुक्ति और विश्व में शांति की कामना की। पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने भी माता मरियम के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रार्थना के साथ अच्छे कर्म और दूसरों के प्रति प्रेम का भाव रखना जरूरी है। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने नगर में शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed