फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One more death, 192 new patients of Corona found

एक और की मौत, कोरोना के 192 नए मरीज मिले

Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
One more death, 192 new patients of Corona found
मेरठ। जिले में कोरोना के शुक्रवार को 192 नए मरीज मिले। वहीं, तेजगढ़ी के पास रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार कोरोना के लिए गए 6385 लोगों के सैंपल में से 192 नए मरीज मिले। इन मरीजों में सरकारी कर्मचारी, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, नर्स, शिक्षक हैं। इनमें 3 साल बच्चे से लेकर 81 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18563 पहुंच गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से अभी तक 379 लोगों की मौत हो चुकी है। 15957 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2227 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। शुक्रवार को 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

42 प्रतिशत मरीज 50 साल की उम्र के
50 साल या इससे अधिक उम्र के कोरोना के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मिले 192 मरीजों में से 80 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 या इससे अधिक की है। बढ़ती उम्र के व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित मिलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed