फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One lakh rupees blown from retired soldier's account

रि. फौजी के खाते से निकाले एक लाख

Wed, 23 Oct 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees blown from retired soldier's account
रिटायर्ड सैनिक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन

- बैंक पासबुक में एंट्री कराने गए तो मामले का पता चला
कंकरखेड़ा।
सेना से सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से आरोपियों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी ही नहीं थी। जबकि कई महीने से उसके खाते से थोड़ी-थोड़ी रकम निकल रही थी। उसने पासबुक में एंट्री कराई तो एक लाख रुपये निकले देखकर चौंक गया। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

सरधना रोड कृषि कॉलोनी निवासी रतन सिंह ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड है। शिव चौक स्थित पीएनबी बैंक में उसका खाता है। खाते में करीब 39 हजार रुपये पेंशन आती है। वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए मंगलवार को बैंक गए थे। एंट्री कराने के बाद पासबुक देखकर चौंक गए। करीब एक माह में कई बार आरोपियों ने उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकलने का कोई मेसेज भी नहीं आया। एटीएम भी उन्हीं के पास है। बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed