फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one killed in police encounter with Gotaskar in Meerut

मेरठ: पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, एक बदमाश की गोली लगने से मौत, चार फरार

Tue, 27 Nov 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Nov 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
one killed in police encounter with Gotaskar in Meerut
मेरठ पुलिस

मेरठ में मंगलवार देर रात सरधना व सरूरपुर पुलिस की गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की गोली लगने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार सरधना पुलिस सवेरे चार बजे गश्त कर रही थी इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी में गौ तस्कर होने के संदेह पर जांच के लिए गाड़ी को रोकने का इशारा किया।। बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर हर्रा रोड की तरफ भागने लगे। जिस पर सरूरपुर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी जो दरोगा ओमप्रकाश के हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली इरशाद को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान मौका पाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को आनन-फानन में कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंचार्ज प्रशांत कपिल ने बताया कि मौके से दो तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही प्राथमिक जांच में पता चला है कि गाड़ी में बरामद सांड चोरी किए गए हो सकते हैं। वहीं बदमाश के पास मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इंस्पेक्टर रतनपुरी मगनवीर सिंह गिल ने रतनपुरी थाने के रिकॉर्ड चेक करके बताया कि मृतक बदमाश के विरुद्ध थाने पर कोई आपराधिक मामला पंजीकृत नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक इरशाद पिछले कुछ दिनों से किराए पर बोलेरो चला रहा था। उससे पहले वह ट्रैक्टर चलाया करता था। मृतक इरशाद के पिता गांव में ही खेती करते हैं।

मृतक इरशाद के पिता दिलशाद ने बताया कि वह गांव मे ही खेती करते हैं। उसके पास करीब 25 बीघा जमीन है। पहले उसके चार बेटे और तीन बेटियां थी। सबसे बडे बेटे शहजाद की सात वर्ष पहले हरियाणा में मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई थी। अब इरशाद की भी मौत हो गई। अब उसके पास दो बेटे और तीन बेटियां है। जिनमे से सबसे बड़ी बेटी नसरीन शादीशुदा है। बाकी सभी बच्चे अभी छोटे हैं। 

पिता ने बताया कि इरशाद रोड़ी का ट्रक चलाता था। रविवार  को उसके ट्रक का सहारनपुर में एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद वह कल गांव नंगला आया था। शाम को खेत से लौटने के बाद वह अपने बेटे इरशाद से रात करीब आठ बजे घर पर ही मिले थे। उसके बाद वह सो गया। 

इसके बाद कुछ नही पता कि इरशाद सरधना कैसे पहुंचा। उसे आज सुबह करीब पांच बजे ग्राम प्रधान यूनुस द्वारा पहले तो इरशाद के घायल होने की सूचना मिली थी। कुछ देर बाद इरशाद की मौत की सूचना प्राप्त हुई। मृतक के परिजन सूचना पर अस्पताल पहुंचे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed