{"_id":"60351b419bc93972cd16360c","slug":"one-died-in-accident-in-saharanpur-driver-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल, चालक मौके से फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल, चालक मौके से फरार
Tue, 23 Feb 2021 08:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र रोड पर पिकअप से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना में पिकअप पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा विहार निवासी दीपक (18) पुत्र भूपेंद्र मंगलवार को बाइक पर मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त वरुण (22) के साथ बेहट की तरफ से आ रहा था। देहात कोतवाली पुलिस के मुताबिक बेहट रोड पर एक स्कूल के पास पुलिया पर पिकअप वाहन से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दीपक और वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर दीपक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि वरुण को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मौत का पता लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। दीपक की मौत से उसके भाईयों और मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।