{"_id":"5be53e17bdec2269a00ad7e3","slug":"one-died-another-injured-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज मनाने जा रहे पिता पुत्र को वैगनार ने रौंदा, बेटे की मौत पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज मनाने जा रहे पिता पुत्र को वैगनार ने रौंदा, बेटे की मौत पिता घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में एक तेज गति से आ रही वैगनार ने पिता व पुत्र को रौंद डाला। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई। दोनों ही भाई-दूज का त्योहार मनाने अपनी बहन के घर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शहर के छपार में भाई-दूज मनाने जा रहे पिता व पुत्र की एक अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। जानकारी के मुताबिक अपनी बहन के घर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज गति से आ रही वैगनार ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में पुत्र अक्षित (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता धर्मराज (48) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना कीसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घायल पिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं वैगनार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/