फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died another injured in a road accident in bijnor

बिजनौर: ईद की नमाज अदा करने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Wed, 05 Jun 2019 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
one died another injured in a road accident in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिजनौर जनपद में के हरवेली में एक परिवार में ईद के पर्व की खुशियां चंद ही पल में मातम में बदल गई। यहां ईद की नमाज अदा करने जा रहे युवक की बाइक कार में टकराने से बाइक सवार युवक (22 साल) की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक जब गांव हरेवली से शहजादपुर ईदगाह पर नमाज अदा करने जा रहा था तो रास्ते में उनकी उनकी बाइक और कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

शेरकोट थाने के गांव हरेवली निवासी यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आसिफ एवं उस्मान अपनी से शहजादपुर ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव खिजरपुर के समीप पहुंचे तो शेरकोट की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें आसिफ 22वर्ष की मौत हो गई और उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया।  

घायल को निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्कार्पियो हरेवली निवासी शौकीन की है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।  

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में जमा करा दिया है। एसओ संजय कुमार का कहना है कि मृतक के पिता ने स्कार्पियों चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed