यूपी: आधा दर्जन बदमाशों ने खेत से लौट रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर
- बागपत के लुहारी गांव की है घटना, मचा हड़कंप, पुलिस बल मौके पर, बदमाशों की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में खेत से लौटते वक्त दो युवकों पर आधा दर्जन बदमाशों ने गोलियां चला दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को नगर के एक निजी अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पूरे गांव में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मृतक छोटू उर्फ आकाश पुत्र नरेंद्र उम्र 19 वर्ष लुहारी गांव का रहने वाला है। मृतक का पिता नरेंद्र मलकपुर चीनी मिल में तौल लिपिक है। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम आकाश अपने दोस्त भरत पुत्र देवेंद्र के साथ खेत से घूम कर गांव लौट रहे थे ।
गांव के नजदीक तीन बाइको पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।
गोलियों की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण उधर दौड़े, तो ग्रामीणों को आता देख तीन बाइकों पर सवार बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने छोटू उर्फ आकाश पुत्र नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया,जबकि भरत पुत्र देवेंद्र उम्र 22 साल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
उधर, एक साथ दो युवकों पर जानलेवा हमले व फायरिंग की सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। देर रात्रि तक घटना की जानकारी के लिए एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद घटना का कारण बतायी जा रही है। तहरीर आने के बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा । उधर आकाश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/