फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one day creature change our soul into divine

प्रत्येक जीव एक दिन अपनी आत्मा को परमात्मा बना लेता है

Mon, 03 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
one day creature change our soul into divine
पंच कल्याणक महोत्सव में बच्चे और श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप में चल रहे भगवान शांतिनाथ समवसरण पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के अंतर्गतर रविवार को यागमंडल विधान, जाप्यानुष्ठान, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा की गई। सुबह पंचामृत अभिषेक के साथ महा शांतिधारा प्रारंभ की गई। श्रद्धालु को पूजन में बैठने का अवसर मिला। इंद्र प्रतिष्ठा की गई एवं मंडल पर अर्घ्य चढ़ाया गया।
विज्ञापन

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में शास्त्रीय विधियों के साथ पाषाण में प्राण प्रतिष्ठा मंत्र दिया जाता है। यह प्रतिमा अतिशयकारी एवं पूज्य हो जाती हैं। सौधर्म इंद्र सुभाषचंद जैन, मंगला साहू, सुषमा साहू, धनकुबेर सुजीत, मनीषा साहू आदि इंद्रों ने मुख्य रूप से भाग लिया। सभी ग्रहों की शांति के लिए नवग्रह हवन किया गया। प्रत्येक गृह के स्वामी इंद्र को आहुति दी गई। वहीं, पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशाओं में आराध्य देवताओं को अर्घ्य समर्पित किया गया। पूज्य गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पंचकल्याणक मात्र मंचन नहीं है, ये जीवन में अनंत गुणा पुण्य को बढ़ाने वाला होता है। प्रत्येक जीव एक दिन अपनी आत्मा को परमात्मा बना लेता है। प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी का मंगल उद्बोधन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष रवींद्र कीर्ति स्वामीजी के द्वारा कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा बताई गई। प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन, पं. दीपक जैन द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया। सायंकालीन सत्र में तीर्थंकर भगवंतों की एवं पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की मंगल आरती सम्पन्न की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed