{"_id":"5e4bbc9a8ebc3ef26f2769e3","slug":"one-coach-of-the-passenger-train-derailed-najeebabadi-railway-station-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के वक्त पैसेंजर ट्रेन का एक कोच पटरी से उतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के वक्त पैसेंजर ट्रेन का एक कोच पटरी से उतरा
Tue, 18 Feb 2020 03:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Feb 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद स्टेशन पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहा नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच की मरम्मत कराई। इस दौरान काफी देर तक रेल यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि नजीबाबाद स्टेशन पर मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। इसके कारण काफी देर तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे कोच को कर्मचारियों की मदद से ट्रेक से हटवाया। तब जाकर ट्रेन काको रवाना किया जा सका।
विज्ञापन