{"_id":"6105b8708ebc3ed7dd341e8b","slug":"one-boy-and-two-girls-found-in-forest-meerut-news-mrt5499137182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइन पुलिस ने जंगल से एक युवक, दो युवतियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइन पुलिस ने जंगल से एक युवक, दो युवतियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जंगल से एक युवक, दो युवतियां पकड़े
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने देर रात यादगारपुर से सटे जंगल में एक युवक व दो युवतियों को दबोच लिया। एक सूचना के आधार पर पुलिस यहां पहुंची थी। बाद में युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनकी सुपुर्दगी में देकर पुलिस युवक को थाने ले आई।
इंस्पेक्टर क्राइम भूपेंद्र सिंह के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस को किसी ने सूचना दी कि किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित यादगारपुर के जंगल में काफी देर से कुछ युवक व कुछ युवतियां मौजूद हैं। गश्त पर रही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां छापा मार दिया। पुलिस को देख वहां हड़कंप मच गया। एक युवक वहां से भागकर पास की गली में घुस गया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों युवतियों में एक युवक की गर्लफ्रेंड है, जिससे वह मिलने आई थी। तीनों के परिजनों को मौके पर बुलाने की बात की तो युवतियां पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाने लगीं। आस-पास के कुछ लोग भी वहां पहुंच गये। हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद एक युवती के भाई को पुलिस ने वहां बुला लिया जो गंगानगर का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों को उसकी सुपुर्दगी में देकर घर भेज दिया। युवक को थाने ले आई। यहां युवक ने अपना नाम रोहित निवासी रजपुरा बताया।