फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One-and-a-half-year-old child dies after falling into an open drain in Siwal Khas.

Meerut News: सिवाल खास में खुले नाले में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Fri, 28 Aug 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year-old child dies after falling into an open drain in Siwal Khas.
घर के पास खेलते हुए मासूम नाले में गिरा, सीसीटीवी कैमरे से पता चला हादसे का
विज्ञापन

-नगर पंचायत की लापरवाही से गई बच्चे की जान
संवाद न्यूज एजेंसी

जानी खुर्द (मेरठ)। सिवाल खास कस्बे में नगर पंचायत की घोर लापरवाही ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते खुले नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है।
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे कस्बा सिवाल खास निवासी गुलबहार का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद जैनू अपने घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बच्चे का कहीं पता न चलने पर परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर पता चला कि खेलते-खेलते मोहम्मद जैनू घर के पास ही बने एक खुले नाले में गिर गया है। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से मिली जानकारी के बाद तुरंत नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुलबहार के दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक मोहम्मद जैनू सबसे छोटा था। गुलबहार ने कस्बे में ही तेल निकालने का स्पेलर लगा रखा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बच्चे के शव को दफना दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की बार-बार शिकायतों के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है। सड़कों और गलियों के पास बने ये खुले नाले आए दिन किसी बड़े हादसे को दावत देते रहते हैं। इसी लापरवाही की वजह से एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कस्बे के सभी खुले नालों को तत्काल प्रभाव से ढकवाने की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed