फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused sent to jail in case of firing at a wedding function

Meerut News: वैवाहिक कार्यक्रम में चली गोली के मामले में एक आरोपी जेल भेजा

Tue, 31 Mar 2026 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
One accused sent to jail in case of firing at a wedding function
थाना सरधना क्षेत्र के छुर गांव में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को छुर गांव निवासी और यूपी पुलिस में तैनात सिपाही शिवा के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई थी। इसी दौरान गांव के टुन्नू के घर पर पुरानी रंजिश के चलते रामवीर उर्फ भोलू पर गोली चला दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पुत्र निशांत की तहरीर पर पुलिस ने अमित पुत्र ऋषिपाल, अमित पुत्र सुदेश समेत दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का प्राथमिकी दर्ज किया है। तहरीर में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अनूप उर्फ टुन्नू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed