फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in case of gang rape of a woman in a hotel

होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case of gang rape of a woman in a hotel
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने रेलवे रोड क्षेत्र के एक होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी अहमद हसन निवासी खरदौनी इंचौली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 14 मई को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि अहमद हसन ने अपने साथी अल्ताफ और दो अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेलवे रोड थाना क्षेत्र में होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी मोहम्मद, शहजाद ने गाली गलौज कर मारपीट और जान से मारने का प्रयास भी किया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। लोहियानगर पुलिस ने अहमद हसन को मुखबिर की सूचना पर बिजली बंबा बाईपास पीर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि वह बेगमपुल और अन्य होटलों में भी उसको ले गए हैं। जिसकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed