फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On throwing meat out of BJP leader house, heated communal atmosphere

भाजपा नेता के घर के बाहर मीट फेंकने पर बवाल, गर्माया सांप्रदायिक माहौल

Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
On throwing meat out of BJP leader house, heated communal atmosphere
भाजपा नेता के घर के बाहर मीट फेंकने पर बवाल

मेरठ में कोतवाली थानाक्षेत्र के खंदक बाजार में भाजयुमो नेता के घर के सामने मीट फेंकने से सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया। पुलिस ने पहुंचकर मीट को हटाकर नष्ट कराया।भाजयुमो के महानगर मंत्री दीपक शर्मा का खंदक बाजार में आवास है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने उनके घर के सामने पालीथिन में भरकर मीट डाल दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान अफवाह फैल गई कि किसी ने गाय के पैर काटकर डाल दिए हैं। इस पर कई भाजपा नेता बाजार में जमा होने लगे। सूचना पर एसओ देहली गेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल भी पहुंच गए। भाजपाइयों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। अराजक तत्व माहौल खराब कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। खंदक बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा और अन्य व्यापारियों ने कहा कि बाजार में कई व्यापारियों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों को चेक किया जाए तो आरोपियों का पता चल जाएगा। एसओ देहली गेट ने बताया कि मीट के साथ ऊंट के पैर थे। जिन्हें नष्ट करा दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : मंदिर के पास मांस फेंकने पर सांप्रदायिक तनाव, भाजपाइयों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवकों ने फेंका

On throwing meat out of BJP leader house, heated communal atmosphere
भाजपाईयों ने किया हंगामा

मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली के सामने कुछ भाजपाइयों ने दो किशोर को बुलाकर कहा कि उन्होंने मीट डालने वाले स्कूटी सवार युवकों को देखा है। भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

दंगे का आरोपी बनाया गया था
भाजयुमो नेता दीपक शर्मा को तीरगरान दंगे में आरोपी बनाया गया था। खुद दीपक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस और मुस्लिम पक्ष की ओर से उन्हें आरोपी बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

पढ़ें : मेरठ में गांव वालों ने मीट से भरी गाड़ी में आग लगाई, सांप्रदायिक तनाव

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed