फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meat near temple communal conflict, BJP raises serious allegations on police

मंदिर के पास मांस फेंकने पर सांप्रदायिक तनाव, भाजपाइयों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 09 Jul 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 09 Jul 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
meat near temple communal conflict, BJP raises serious allegations on police
मंदिर के पास मांस फेंकने पर तनाव

मंदिर के पास बोरे में मांस भरकर फेंकने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर नारेबाजी की। वहीं भाजपा नेताओं ने पुलिस की मिलीभगत से पशु कटान होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे एसओ कोतवाली का लोगों ने घेराव किया। बाद में भाजपाइयों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में मुख्य चौराहे से पचास कदम की दूरी पर गणेश मंदिर है। शनिवार सुबह जैसे ही सफाई कर्मचारी चौराहे पर सफाई के लिए पहुंचे तो प्लास्टिक के बारे में मांस पड़ा मिला। मांस के कुछ अवशेष बोरे के पास भी रास्ते में पड़े हुए थे। सूचना पर भाजपा पार्षद विजय आनंद, विवेक वाजपेयी, प्रवीण शर्मा, विजयवीर रस्तोगी आदि मौके पर पहुंचे और दूसरे समुदाय के लोगों पर अवैध तरीके से कटान कर मीट फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। भाजपाइयों की भीड़ जुटी तो ठठेरवाड़ा में सांप्रदायिक तनाव हो गया। एसओ कोतवाली विजय गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इस बीच एसओ ने सफाई कर्मचारी को बुलाकर मीट को ठेले में रखकर भिजवा दिया। उसके बाद आसपास के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। भाजपाइयों ने कहा कि मंदिर के पास एक सप्ताह पहले भी मांस के टुकड़े फेंककर कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। एसओ कोतवाली का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। हो सकता है कि रात में या तड़के किसी से मीट गिर गया हो।

विज्ञापन

सीओ के ड्राइवर पर लगाये आरोप

meat near temple communal conflict, BJP raises serious allegations on police
भाजपाइयों ने किया हंगामा

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि मामले में सीओ कोतवाली के एक ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध है। जब तक उसका यहां से ट्रांसफर नहीं होगा कोतवाली में ऐसे ही अवैध पशुओं का कटान होता रहेगा। साथ ही एक सिपाही पर भी अवैध कटान कराने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी और एसएसपी से भी करने की बात कही है। वहीं सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि ड्राइवर और सिपाही पर जो आरोप लगे हैं उसकी जानकारी नहीं है। यदि वह शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed