{"_id":"6a01ec3b75806477e00139e0","slug":"on-the-occasion-of-somnath-swabhiman-festival-devotees-performed-rudrabhishek-in-temples-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112305-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को विकास खंड सरधना क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित महादेव मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, रुद्राभिषेक, महाआरती, दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार रहे।
रुद्राभिषेक में सहायक विकास अधिकारी संजीव गिरि, सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव रामदेव शर्मा समेत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा और शिवभक्ति के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।