फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the occasion of Eid Milad-un-Nabi, devotees offered prayers and sought peace and harmony.

Meerut News: ईद मिलाद-उल-नबी पर अकीदतमंदों ने इबादत कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Wed, 26 Aug 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Eid Milad-un-Nabi, devotees offered prayers and sought peace and harmony.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बारह रबी-उल-अव्वल का त्योहार नगर में अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने घरों और मस्जिदों में रातभर इबादत कर देश की तरक्की, अमन-चैन और लोगों की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मिलाद की महफिलें आयोजित कर पैगंबर-ए-इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
बारह रबी-उल-अव्वल को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह रहा। त्योहार से करीब एक सप्ताह पहले ही नगर की गलियों, सड़कों और घरों को सजाया गया था। मस्जिदों और इबादतगाहों को भी रंगीन झालरों से सजाया गया। बुधवार रात अकीदतमंदों ने घरों और मस्जिदों में इबादत की। कार्यक्रमों की शुरुआत उलमाओं ने कुरान-ए-पाक की तिलावत और नात-ए-पाक से की।
विज्ञापन

शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी और जामिया सबील-उल-फलाह हर्रा के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद इसराईल ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर गरीब, असहाय, मजबूर, बेसहारा और विधवाओं की सामर्थ्य के अनुसार मदद करनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न मदरसों के छात्रों ने भी देश में अमन-चैन और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed