फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Sunil Rathi's Dabangai in Baghpat prison, police panic after such a sensational expose

बागपत जेल में सुनील राठी की दबंगई पर ऐसे सनसनीखेज खुलासे, पुलिस के उड़े होश

Wed, 11 Jul 2018 10:02 PM IST
न्यूज,डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज,डेस्क अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
On Sunil Rathi's Dabangai in Baghpat prison, police panic after such a sensational expose
सुनील राठी कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए. - फोटो : amarujala

पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के बारे में बागपत जेल में ऐसे ऐसे सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिसके बारे में सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए हैं। माना ये भी जा रहा है कि बजरंगी की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। इसका ताना-बाना एक माह से बुना जा रहा था। बागपत के अफसरों ने वरिष्ठ अफसरों को जो बातें बताई हैं उससे पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए हैं। जेल के अंदर राठी का अलग ही शासन चलता था।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हत्या के समय राठी के चार और साथी मौके पर मौजूद थे, जो उसी जेल में दूसरी बैरक में बंद हैं। सुनियोजित तरीके से सुबह लगभग सवा छह बजे राठी ने अपने साथियों को तन्हाई बैरक में बुला लिया था। नाम न छापे जाने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय दूसरी बैरक के चार से पांच लोगों के तन्हाई बैरक में होने की पुष्टि हुई है, जहां पर मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई। यह सभी बागपत के ही रहने वाले हैं। सूत्रों का दावा है कि सुनील राठी को बागपत जेल में विशेष सुविधाएं हासिल थीं। उसे व उसकेलोगों के आने जाने पर किसी तरह की कोई जांच या चेकिंग नहीं की जाती थी। उसकेलोग जेल के अंदर मोबाइल का प्रयोग धड़ल्ले से करते थे।

विज्ञापन

एक महीने पहले कौन मिला था राठी से?

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पूरे जेल परिसर में सुनील राठी की ही चलती थी। सुनील राठी के लिए खाना, कपड़ा और अन्य सामान उसके घर से आता था जिसकी कोई जांच नहीं की जाती थी। जेल के अंदर ही नहीं बाहर भी राठी के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। मंगलवार को जब यह घटना हुई और जेल के बाहर खबर आई तो सुनील राठी के समर्थकों का वहां पर जमावड़ा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सुनील राठी के पक्ष में बोलने लगे और चेतावनी दी कि सुनील राठी को कुछ नहीं होना चाहिए।


एक माह पहले से बुना जा रहा था हत्या का ताना-बाना
पुलिस सूत्रों की मानें तो लगभग एक माह पहले पूर्वांचल के एक बाहुबली ने जेल के अंदर राठी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि उसी समय से मुन्ना बजरंगी की हत्या का ताना बाना बुना जा रहा था। मुन्ना को पहले जून में ही बागपत की अदालत में पेश होना था। लेकिन बीमारी का हवाला देकर वह दो तारीखों पर उपस्थित नहीं हुआ। इस बार जब कोर्ट ने पेशी की तारीख तय की तो इसे हर हाल में पेश करने का फरमान सुनाया गया। सूत्रों का कहना है कि तीन दिन पहले जेल के अंदर एक अन्य व्यक्ति ने जेल के अंदर राठी से मुलाकात की, जिसकी रजिस्टर में कोई इंट्री नहीं की गई। 

विक्की सुनहरा से भी पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने मुन्ना के साथ रात में साथ रहने वाले विक्की सुनहरा से भी पूछताछ की है। विक्की सुनहरा ने पुलिस को बताया कि मुन्ना के पास किसी तरह का कोई असलहा नहीं था। मुन्ना सुबह सवा पांच से साढ़े पांच बजे के बीच उठ गया था। छह बजे बैरक खुलने के बाद वह बाहर आया जहां उसकी मुलाकात सुनील राठी से हुई। सुनहरा ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम चला गया और तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से वह डर गया और बाहर आया तो देखा सामने मुन्ना की लाश पड़ी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed