फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On seeing the police the thieves left the stolen wire in the auto and fled

पुलिस को देखकर चोरी किया तार ऑटो में छोड़ भागे चोर

Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
On seeing the police the thieves left the stolen wire in the auto and fled
दौराला - सरधना रोड पर तार लदा ऑटो छोड़कर भागे चोर। स्रोत - बिजली विभाग
दौराला। गांव बड़कली के जंगल से चोरों ने लगभग 24 खंभों से लाखों की कीमत का बिजली तार चोरी कर लिया। अवर अभियंता ने कंकरखेड़ा स्थित बिजली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, तार को ऑटो में लादकर बेचने जा रहे चोर सरधना रोड पर पुलिस को देखकर ऑटो छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ऑटो व तार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दौराला बिजली घर के अवर अभियंता विद्या सागर ने बताया कि चोरों ने बड़कली गांव के जंगल से 15 खंभों से एचटी और नौ खंभों से एलटी लाइन का तार चोरी कर लिया। तार की कीमत करीब साढ़े चार लाख है। बृहस्पतिवार देर रात चोर ऑटो में तार लादकर बेचने जा रहे थे। सरधना रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर चोर ऑटो और तार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस ऑटो और तार को थाने ले आई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन



70 किसान प्रभावित, बड़कली गांव अंधेरे में
तार चोरी होने से दौराला, बड़कली और मटौर के लगभग 70 किसान प्रभावित होंगे। बिजली नहीं आने से किसान फसलों की कैसे सिंचाई करेंगे, ये उनके सामने समस्या है। वहीं, बड़कली गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जब तक तार नहीं मिलेगा, तब आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed