फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   on roads load less even jaam

गर्मी में जाम से सारा शहर परेशान, सड़क पर लोड कम फिर भी जाम ही जाम

Sat, 27 May 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
on roads load less even jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के अधिकांश स्कूल कालेजों में गर्मियों की छुट्टी हो चुकी हैं। सड़कों पर स्कूली वाहनों का लोड भी कम है। इसके बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को अमर उजाला ने शुक्रवार दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच शहर के अलग अलग स्थानों का दौरा कर हाल जाना तो हकीकत सामने आई। जगह-जगह जाम था और उसमें फंसे लोग पसीने से हाल-बेहाल। 
विज्ञापन


बागपत अड्डा  
बेगमपुल और हापुड़ अड्डे की ओर से बागपत रोड पर जाने वाले वाहन छोटे वाहन फुटबाल पर बने एक कट से निकल रहे थे, लेकिन ये कट इतना छोटा था कि यहां कई ई-रिक्शा चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से यहां जाम की स्थिति बनी और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


हापुड़ अड्डा 
यहां ई-रिक्शा वालोें का जमावड़ा था। 40 से ज्यादा ई-रिक्शा सवारियों के लिए आडे़ तिरछे खडे़ थे। ठेली वाले बीच सड़क पर खडे़ थे। इस कारण भूमिया पुल की ओर जाने वाला रास्ता जाम था। हापुड़ रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी निकलने में मुश्किलें आ रही थीं। हालांकि दो पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगमपुल चौराहा 
लालकुर्ती पैठ के सामने रोड पर जाम लगा था। दुपहिया वाहनों पर जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल था। कई वाहन आडे़ तिरछे फंसे होने की वजह से ये समस्या बनी थी। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी थी। कुछ लोग शार्ट कट से जैसे-तैसे निकलने की कोशिश कर रहे थे। 

गांधी आश्रम चौराहा
यहां आडे़ तिरछे कई वाहन निकलने की कोशिश में थे, जिस कारण जाम लगा था। जाम में फंसे एक ट्रैक्टर की वजह से भी व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ रही थी। लोगों ने बताया कि शाम को नौचंदी मेले के वक्त यहां हालत ओर अधिक खराब हो जाती है।

दिल्ली रोड नई मंडी 
मंडी के सामने पुल पर जाम की स्थिति थी। टीपी नगर की ओर से आने वाले भारी वाहन लंबे रास्ते से बचने को रांग साइड पड़ने वाले कट से निकल रहे थे। लोगों ने बताया कि ये आए दिन की समस्या है। इस वजह से शाम को भी यहां के हालात बनते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती।

इन्हें कौन रोकेगा 
शहर में कई जगह लोहे के पाइप, फोल्डिंग ,ड्रम आदि भरे जुगाड़ भी रोड पर चल रहे थे। ये भी ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बने थे, लेकिन इन पर भी लगाम कसने वाला कोई नहीं है। 


एसपी ट्रैफिक का इंतजार 
यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली एसपी ट्रैफिक किरण यादव का तबादला हो चुका है। उनके स्थान पर अभी तक कोई नहंी आया है। एक टीएसआई को रिलीव कर दिया गया है। टीएसआई दीन दयाल दीक्षित का कहना है कि यातायात में सुधार हुआ है और भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed